टूर का अवलोकन

यात्रा विवरण 

भारत की आस्था की धारा को करीब से महसूस करें इस दिव्य यात्रा में, जहाँ आपको काशी की पवित्र गंगा, प्रयागराज का त्रिवेणी संगम और अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन होंगे। यह यात्रा आपको भक्ति, संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ देगी।

🏨 होटल विवरण (उपलब्धता अनुसार)

  • वाराणसी: देव रेजीडेंसी

  • प्रयागराज: पार्क व्यू

  • अयोध्या: गुरु सदन होटल

विशेषताएँ

✨ मुख्य आकर्षण 

  • वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का अद्भुत दृश्य।

  • काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन (12 ज्योतिर्लिंगों में से एक)।

  • सारनाथ भ्रमण – जहाँ भगवान बुद्ध ने पहला उपदेश दिया।

  • दोपहर का भोजन - रात्रि भोजन

  • त्रिवेणी संगम में स्नान और आरती का अनुभव।

  • राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, कनक भवन एवं दशरथ महल के दर्शन।

  • सरयू आरती में शामिल होने का अवसर।

  • शुद्ध शाकाहारी भोजन और आरामदायक आवास।

यात्रा कार्यक्रम

DAY 1

वाराणसी

Time: उपलब्ध

दिन 1 – वाराणसी आगमन | संध्या गंगा आरती

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन।
होटल ट्रांसफर एवं विश्राम।
शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती (6–7 बजे) का दर्शन।
इच्छानुसार सूर्यास्त के समय नौका विहार एवं गोडौलिया चौक पर स्थानीय व्यंजन का आनंद।


रात्रि विश्राम: वाराणसी

वाराणसी: देव रेजीडेंसी

DAY 2

वाराणसी दर्शन

Time: उपलब्ध

दिन 2 – वाराणसी दर्शन | सारनाथ भ्रमण | प्रयागराज प्रस्थान

सुबह जल्दी (वैकल्पिक): गंगा में सूर्योदय नौका विहार।
काशी विश्वनाथ, अन्नपूर्णा एवं विशालाक्षी मंदिर के दर्शन।
नाश्ते के बाद सारनाथ भ्रमण – धमेक स्तूप, चौखंडी स्तूप, मूलगंध कुटी विहार और संग्रहालय।
फिर प्रयागराज (120 किमी / 3.5–4 घंटे) के लिए प्रस्थान।
त्रिवेणी संगम एवं संध्या आरती का अनुभव।


रात्रि विश्राम: प्रयागराज

प्रयागराज: पार्क व्यू

DAY 3

प्रयागराज से अयोध्या

Time: उपलब्ध

दिन 3 – प्रयागराज से अयोध्या | स्थानीय दर्शन

नाश्ते के बाद अयोध्या के लिए प्रस्थान।
होटल में चेक-इन।
राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल दर्शन।
शाम को राम की पैड़ी पर सरयू आरती में सम्मिलित हों।
गुप्तार घाट या स्थानीय बाजार में प्रसाद व स्मृति चिन्ह की खरीदारी।


रात्रि विश्राम: अयोध्या

अयोध्या: गुरु सदन होटल

DAY 4

अयोध्या दर्शन

Time: उपलब्ध

दिन 4 – अयोध्या दर्शन | प्रस्थान

नाश्ते के बाद (समय अनुसार):
त्रेता के ठाकुर मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर, तुलसी स्मारक भवन दर्शन।
फिर अयोध्या रेलवे स्टेशन / एयरपोर्ट के लिए ड्रॉप।

समावेश

इसमें क्या शामिल है?
  • डबल शेयरिंग बेसिस पर होटल में ठहराव।

  • प्रतिदिन नाश्ता एवं रात्रिभोज (शुद्ध शाकाहारी)।

  • ए.सी. वाहन द्वारा सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण।

  • एयरपोर्ट/रेलवे स्टेशन से पिकअप एवं ड्रॉप सुविधा।

  • ड्राइवर भत्ता, टोल टैक्स, पार्किंग एवं राज्य कर शामिल।

🏨 होटल विवरण (उपलब्धता अनुसार)

  • वाराणसी: देव रेजीडेंसी

  • प्रयागराज: पार्क व्यू

  • अयोध्या: गुरु सदन होटल

निषेध

शामिल नहीं
  • हवाई/ट्रेन टिकट।

  • मंदिरों, स्मारकों एवं नौका विहार के प्रवेश शुल्क।

  • व्यक्तिगत खर्च जैसे लॉन्ड्री, कॉल, टिप्स आदि।

  • यात्रा बीमा या आपातकालीन खर्च।

  • यात्रा कार्यक्रम में उल्लेखित नहीं की गई अतिरिक्त सेवाएँ।

Terms & Conditions

महत्वपूर्ण शब्द

नियम और शर्तें 

1️ वाहन समय सीमा नीति
टूर में शामिल गाड़ी को अधिकतम 12 घंटे के भीतर वापसी करनी अनिवार्य है।
निर्धारित समय से अधिक होने पर प्रति अतिरिक्त घंटे ₹500 का अतिरिक्त शुल्क लागू होगा।

2️ होटल चेक-इन नीति
होटल में चेक-इन का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित है।
यदि होटल द्वारा इससे पहले चेक-इन की अनुमति नहीं दी जाती है, तो इसमें कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

3️ लोकल ट्रांसपोर्ट नीति (भीड़ की स्थिति में)
अधिक भीड़ या प्रशासनिक प्रतिबंध होने की स्थिति में,
दर्शन हेतु ईको वाहन या ई-रिक्शा का उपयोग किया जा सकता है।
यह निर्णय स्थिति के अनुसार लिया जाएगा।

4️ दर्शन में देरी संबंधी जिम्मेदारी
मंदिर में भीड़, वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कारण या किसी अन्य कारण से दर्शन में देरी होने पर
इसकी कोई जिम्मेदारी टूर ऑपरेटर / कंपनी की नहीं होगी।
दर्शन पूरी तरह से मंदिर प्रशासन पर निर्भर करता है।

5️ एडवांस पेमेंट नीति
टूर बुकिंग कन्फर्म करने के लिए अग्रिम भुगतान अनिवार्य है।
बिना एडवांस के बुकिंग कन्फर्म नहीं मानी जाएगी।

6️ बैलेंस पेमेंट नीति
शेष राशि यात्रा प्रारंभ होने से पहले या पिकअप समय पर देना अनिवार्य है।
पूर्ण भुगतान के बिना यात्रा शुरू नहीं की जाएगी।

7 पिकअप व ड्रॉप नीति
पिकअप और ड्रॉप केवल पहले से तय किए गए स्थान से ही मान्य होंगे।
रूट से हटकर पिकअप या ड्रॉप पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।

8 वेटिंग टाइम नीति
पिकअप पॉइंट पर अधिकतम 15 मिनट तक ही वेटिंग दी जाएगी।
इसके बाद वाहन आगे बढ़ सकता है।

9 Force Majeure नीति
प्राकृतिक आपदा, मौसम खराब, सड़क बंद, हड़ताल या प्रशासनिक आदेश जैसी स्थिति में
टूर में परिवर्तन या रद्द किया जा सकता है।
ऐसी स्थिति में कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

कैंसलेशन पॉलिसी

रद्दीकरण के नियम

रद्द करने की नीति 

यदि यात्री टूर रद्द करता है, तो अग्रिम राशि वापस नहीं की जाएगी।
टूर की तिथि के अनुसार रद्दीकरण शुल्क लागू होंगे।

महत्वपूर्ण नोट्स

यात्री के नोट्स

महत्वपूर्ण सुझाव 

  • कृपया धार्मिक स्थलों पर शालीन परिधान धारण करें।

  • मंदिरों में मोबाइल और कैमरा प्रतिबंधित हो सकते हैं।

  • गंगा आरती या बोट राइड के लिए समय से पूर्व पहुँचे।

  • यात्रा के दौरान अपने सभी दस्तावेज़ (आईडी प्रूफ आदि) साथ रखें।

  • भोजन शुद्ध शाकाहारी होगा।