टूर का अवलोकन

यात्रा विवरण

यह 3 दिवसीय धार्मिक यात्रा आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण है, जो उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़ती है।

यात्रा की शुरुआत लखनऊ से होती है, जहाँ से श्रद्धालु पवित्र नगरी काशी (वाराणसी) पहुँचेंगे — यहाँ वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे, पावन गंगा आरती का साक्षात्कार करेंगे और प्रसिद्ध संकटमोचन हनुमान मंदिर का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

दूसरे दिन यात्री माँ विंध्यवासिनी धाम (विंध्याचल) के दर्शन कर प्रयागराज जाएंगे, जहाँ वे त्रिवेणी संगम स्नान हनुमान मंदि और ऐतिहासिक आनंद भवन का भ्रमण करेंगे।

तीसरे दिन लखनऊ वापसी के साथ यह पवित्र यात्रा भक्तों के लिए एक दिव्य और यादगार अनुभव बन जाती है।

 

विशेषताएँ

 

1.श्री काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती**
2. संकट मोचन हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर का दर्शन**
3. माँ विंध्यवासिनी मंदिर और अष्टभुजी देवी मंदिर विंध्याचल धाम में**
4. त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर, आलाहाबाद किला और आनंद भवन (प्रयागराज)**
5. आरामदायक 2/3★ आवास, दैनिक नाश्ता, एसी वाहन, अनुभवी चालक और मार्गदर्शक**

 

यात्रा कार्यक्रम

DAY 1

पहला दिन: लखनऊ – वाराणसी

Time: 8:00 AM

पहला दिन: लखनऊ – वाराणसी

08:00 AM – *होटल गोमती, लखनऊ* से प्रस्थान / या 5 किमी के दायरे में आपके ठहरने के स्थान से पिकअप।

01:00 PM– *टूरिस्ट बंगला, वाराणसी* में आगमन एवं चेक-इन (दोपहर का भोजन स्वयं के खर्च पर)।

03:00 PM – *संकटमोचन हनुमान मंदिर* एवं *दुर्गा मंदिर* के दर्शन।

06:00 PM – *काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन* एवं *दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती*।

 

 

DAY 2

दूसरा दिन: वाराणसी – विंध्याचल – प्रयागराज

Time: 8:00 AM

दूसरा दिन: वाराणसी – विंध्याचल – प्रयागराज

08:00 AM – विंध्याचल के लिए प्रस्थान।

09:30 AM – माँ विंध्यवासिनी मंदिर, कालिखोह मंदिर एवं अष्टभुजी देवी मंदिर* के दर्शन।

01:00 PM – दोपहर का भोजन (स्वयं के खर्च पर)।

02:00 PM– प्रयागराज के लिए प्रस्थान।

04:30 PM – त्रिवेणी संगम स्नान एवं हनुमान मंदिर दर्शन।

 

 

DAY 3

तीसरा दिन: प्रयागराज – लखनऊ

Time: 9.00 AM

तीसरा दिन: प्रयागराज – लखनऊ

09:00 AM – इलाहाबाद किला एवं आनंद भवन का भ्रमण।

12:30 PM – टूरिस्ट बंगला, प्रयागराज में दोपहर का भोजन (स्वयं के खर्च पर)।

01:30 PM – लखनऊ के लिए प्रस्थान।

06:00 PM – लखनऊ आगमन – यात्रा का समापन।

 

समावेश

इसमें क्या शामिल है?

* आरामदायक परिवहन:

 * अनुभवी ड्राइवर cum गाइड।

* स्मारक प्रवेश शुल्क।

* प्रतिदिन नाश्ता शामिल।

* पार्किंग, टोल टैक्स और ड्राइवर भत्ता शामिल।


 

निषेध

शामिल नहीं

* दोपहर और रात्रि भोजन (स्वयं के खर्च पर)।

* व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धुलवाना, टिप्स, फोन कॉल आदि।

* यात्रा कार्यक्रम में न बताई गई अतिरिक्त यात्राएँ या दर्शनीय स्थल।

* ट्रैवल इंश्योरेंस या चिकित्सीय खर्च।

* जीएसटी या अन्य लागू कर।

 

Terms & Conditions

महत्वपूर्ण शब्द

नियम एवं शर्तें

1️ वाहन समय सीमा नीति
टूर में शामिल गाड़ी को अधिकतम 12 घंटे के भीतर वापसी करनी अनिवार्य है।
निर्धारित समय से अधिक होने पर प्रति अतिरिक्त घंटे ₹500 का अतिरिक्त शुल्क लागू होगा।

2️ होटल चेक-इन नीति
होटल में चेक-इन का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित है।
यदि होटल द्वारा इससे पहले चेक-इन की अनुमति नहीं दी जाती है, तो इसमें कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

3️ लोकल ट्रांसपोर्ट नीति (भीड़ की स्थिति में)
अधिक भीड़ या प्रशासनिक प्रतिबंध होने की स्थिति में,
दर्शन हेतु ईको वाहन या ई-रिक्शा का उपयोग किया जा सकता है।
यह निर्णय स्थिति के अनुसार लिया जाएगा।

4️ दर्शन में देरी संबंधी जिम्मेदारी
मंदिर में भीड़, वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कारण या किसी अन्य कारण से दर्शन में देरी होने पर
इसकी कोई जिम्मेदारी टूर ऑपरेटर / कंपनी की नहीं होगी।
दर्शन पूरी तरह से मंदिर प्रशासन पर निर्भर करता है।

5️ एडवांस पेमेंट नीति
टूर बुकिंग कन्फर्म करने के लिए अग्रिम भुगतान अनिवार्य है।
बिना एडवांस के बुकिंग कन्फर्म नहीं मानी जाएगी।

6️ बैलेंस पेमेंट नीति
शेष राशि यात्रा प्रारंभ होने से पहले या पिकअप समय पर देना अनिवार्य है।
पूर्ण भुगतान के बिना यात्रा शुरू नहीं की जाएगी।

7 पिकअप व ड्रॉप नीति
पिकअप और ड्रॉप केवल पहले से तय किए गए स्थान से ही मान्य होंगे।
रूट से हटकर पिकअप या ड्रॉप पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।

8 वेटिंग टाइम नीति
पिकअप पॉइंट पर अधिकतम 15 मिनट तक ही वेटिंग दी जाएगी।
इसके बाद वाहन आगे बढ़ सकता है।

9 Force Majeure नीति
प्राकृतिक आपदा, मौसम खराब, सड़क बंद, हड़ताल या प्रशासनिक आदेश जैसी स्थिति में
टूर में परिवर्तन या रद्द किया जा सकता है।
ऐसी स्थिति में कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

कैंसलेशन पॉलिसी

रद्दीकरण के नियम

रद्दीकरण
 यदि यात्री टूर रद्द करता है, तो अग्रिम राशि वापस नहीं की जाएगी।
टूर की तिथि के अनुसार रद्दीकरण शुल्क लागू होंगे।

 

महत्वपूर्ण नोट्स

यात्री के नोट्स

नोट्स

* ठहरने की व्यवस्था *टूरिस्ट बंगला / स्टैंडर्ड होटल* में उपलब्धता अनुसार की जाएगी।

* आरती और मंदिरों के दर्शन समय स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बदल सकते हैं।

* सभी यात्रियों को वैध पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।

* मंदिर परिसर में मर्यादा एवं वस्त्र संहिता का पालन करें।