टूर का अवलोकन

पैकेज विवरण

भगवान शिव के पवित्र  महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करें। 3 दिन / 2 रात का यह बेसिक आध्यात्मिक यात्रा पैकेज श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसमें आपको आरामदायक होटल में ठहरने की सुविधा, उज्जैन लोकल दर्शन ई-रिक्शा द्वारा, ओंकारेश्वर दर्शन प्राइवेट एसी कैब द्वारा, प्रोफेशनल टूर गाइडेंस तथा पिकअप एवं ड्रॉप की सुविधा प्रदान की जाएगी।

यह पैकेज उन श्रद्धालुओं के लिए उपयुक्त है  महाकाल और ओंकारेश्वर की आध्यात्मिक यात्रा करना चाहते हैं।

विशेषताएँ

टूर की मुख्य विशेषताएँ 

  •  स्पेशल महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन।

  • उज्जैन में 2 रात आरामदायक होटल में ठहरने की सुविधा।

  • ई-रिक्शा द्वारा उज्जैन दर्शन, जिसमें महाकालेश्वर मंदिर, हरसिद्धि माता मंदिर, बड़े गणपति मंदिर, महाकाल कॉरिडोर, रामघाट, काल भैरव मंदिर, गढ़कालिका मंदिर, सांदीपनि आश्रम, मंगलनाथ मंदिर, सिद्धवट एवं भर्तृहरि गुफा शामिल हैं।

  • प्राइवेट एसी कैब द्वारा ओंकारेश्वर दर्शन, जिसमें ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, ममलेश्वर मंदिर, शनि मंदिर एवं नर्मदा घाट शामिल हैं।

  • उज्जैन से ओंकारेश्वर आने-जाने के लिए प्राइवेट एसी कैब तथा पिकअप एवं ड्रॉप सुविधा।

  • अनुभवी टूर गाइडेंस के साथ सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आध्यात्मिक यात्रा।

यात्रा कार्यक्रम

DAY 1

पहला दिन – उज्जैन आगमन एवं स्थानीय दर्शन

Time: उपलब्ध

पहला दिन – उज्जैन आगमन एवं स्थानीय दर्शन

  • रेलवे स्टेशन / बस स्टैंड से पिकअप

  • होटल में चेक-इन

  • ई-रिक्शा द्वारा उज्जैन दर्शन

  • श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर

  • श्री हरसिद्धि माता मंदिर

  • श्री बड़े गणपति मंदिर

  • महाकाल कॉरिडोर (महाकाल लोक)

  • रामघाट

  • होटल वापसी

  • उज्जैन में रात्रि विश्राम

DAY 2

दूसरा दिन – ओंकारेश्वर दर्शन

Time: उपलब्ध

दूसरा दिन – ओंकारेश्वर दर्शन

  • प्राइवेट एसी कैब द्वारा ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान
  • श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन
  • श्री ममलेश्वर मंदिर
  • श्री शनि मंदिर
  • नर्मदा घाट दर्शन
  • उज्जैन वापसी
  • उज्जैन में रात्रि विश्राम
DAY 3

तीसरा दिन – उज्जैन दर्शन एवं प्रस्थान

Time: उपलब्ध

तीसरा दिन – उज्जैन दर्शन एवं प्रस्थान

  • होटल से चेक-आउट

  • ई-रिक्शा द्वारा उज्जैन दर्शन

  • श्री काल भैरव मंदिर

  • श्री गढ़कालिका मंदिर

  • श्री सांदीपनि आश्रम

  • श्री मंगलनाथ मंदिर

  • सिद्धवट

  • भर्तृहरि गुफा

  • रेलवे स्टेशन  / बस स्टैंड पर ड्रॉप

  • शुभकामनाओं के साथ यात्रा समाप्त

समावेश

इसमें क्या शामिल है?
  • पिकअप एवं ड्रॉप

  • 2 रात होटल में ठहरने की सुविधा

  • ई-रिक्शा द्वारा उज्जैन दर्शन

  • प्राइवेट एसी कैब द्वारा ओंकारेश्वर दर्शन

  • उज्जैन – ओंकारेश्वर – उज्जैन हेतु प्राइवेट एसी कैब

  • प्रोफेशनल टूर गाइडेंस

  • ड्राइवर भत्ता

  • टोल टैक्स

  • पार्किंग शुल्क

निषेध

शामिल नहीं
  • महाकालेश्वर वीआईपी दर्शन टिकट

  • भस्म आरती बुकिंग

  • ट्रेन टिकट

  • फ्लाइट टिकट

  • नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि भोजन

  • व्यक्तिगत खर्च

  • मंदिर प्रवेश शुल्क (यदि लागू हो)

  • विशेष पूजा शुल्क

  • कैमरा एवं फोटोग्राफी शुल्क

  • पैकेज में उल्लेखित सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सभी सेवाएँ

Terms & Conditions

महत्वपूर्ण शब्द

नियम एवं शर्तें 

  • यात्रा प्रारंभ होने से पहले 100% भुगतान अनिवार्य: टूर प्रारंभ होने से पहले पैकेज का पूरा भुगतान करना आवश्यक है। पूर्ण भुगतान प्राप्त होने के बाद ही सभी सेवाओं की पुष्टि की जाएगी।
  • होटल चेक-आउट नीति: होटल का चेक-आउट समय होटल की नीति के अनुसार होगा (आमतौर पर सुबह 10:00 बजे)। यदि अतिथि चेक-आउट के बाद भी कमरे का उपयोग करना चाहते हैं, तो प्रति कमरा ₹500 अतिरिक्त शुल्क देय होगा (होटल की उपलब्धता के अनुसार)। यदि कमरा 1 घंटे से अधिक समय के लिए चाहिए, तो पूरे दिन का होटल शुल्क लागू होगा।
  • कैब समय सीमा: टूर पैकेज के अनुसार वाहन प्रतिदिन 12 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा। 12 घंटे से अधिक उपयोग करने पर अतिरिक्त शुल्क देय होगा, जिसका भुगतान अतिथि को स्वयं करना होगा।
  • अतिरिक्त प्रतीक्षा शुल्क: यदि कैब को निर्धारित समय से अधिक इंतजार करना पड़ता है, तो अतिरिक्त वेटिंग चार्ज लागू हो सकता है।
  • अतिरिक्त दूरी शुल्क: पैकेज में निर्धारित दूरी से अधिक यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर के अनुसार अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
  • पिकअप एवं ड्रॉप: पिकअप और ड्रॉप की सुविधा केवल पैकेज में उल्लेखित स्थानों से ही उपलब्ध होगी। स्थान में किसी भी प्रकार के परिवर्तन पर अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकता है।
  • होटल उपलब्धता: सभी होटल उपलब्धता के आधार पर दिए जाएंगे। यदि चयनित होटल उपलब्ध नहीं होता है, तो उसी श्रेणी का समान होटल उपलब्ध कराया जाएगा।
  • अर्ली चेक-इन एवं लेट चेक-आउट: होटल में समय से पहले चेक-इन या निर्धारित समय के बाद चेक-आउट होटल की उपलब्धता पर निर्भर करेगा तथा इसके लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है।
  • व्यक्तिगत खर्च: पैकेज में शामिल सेवाओं के अतिरिक्त भोजन (यदि शामिल न हो), लॉन्ड्री, रूम सर्विस, टेलीफोन, शॉपिंग, कैमरा शुल्क तथा अन्य व्यक्तिगत खर्च शामिल नहीं हैं।
  • मंदिर दर्शन: वीआईपी दर्शन, भस्म आरती अथवा किसी भी मंदिर में प्रवेश संबंधित सेवाएँ मंदिर प्रशासन एवं सरकारी नियमों के अनुसार उपलब्ध होंगी। मंदिर प्रशासन द्वारा किए गए किसी भी परिवर्तन के लिए Mahakal.com उत्तरदायी नहीं होगा।
  • विलंब एवं विशेष परिस्थितियाँ (Force Majeure): प्राकृतिक आपदा, भारी ट्रैफिक, सड़क बंद होना, मौसम, हड़ताल, सरकारी आदेश या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण होने वाली देरी या रद्द होने की स्थिति में कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी।
  • अतिथि की जिम्मेदारी: यात्रा के दौरान अपने व्यक्तिगत सामान की सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी अतिथि की होगी। किसी भी प्रकार की चोरी, गुम होने या नुकसान के लिए कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी।
  • होटल या वाहन को नुकसान: यदि अतिथि द्वारा होटल या वाहन को किसी प्रकार का नुकसान पहुँचाया जाता है, तो उसकी भरपाई संबंधित अतिथि द्वारा की जाएगी।
  • यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन: मौसम, सड़क की स्थिति, मंदिर प्रशासन के निर्देश या अन्य परिचालन कारणों से कंपनी बिना पूर्व सूचना के यात्रा कार्यक्रम में आवश्यक परिवर्तन कर सकती है।
  • अप्रयुक्त सेवाएँ: यदि अतिथि किसी कारणवश पैकेज में शामिल किसी सेवा का उपयोग नहीं करते हैं, तो उसके लिए कोई धनवापसी (Refund) नहीं दी जाएगी।
  • सरकारी पहचान पत्र: प्रत्येक यात्री के पास यात्रा के दौरान आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र जैसे किसी भी वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।
  • बुकिंग रद्दीकरण एवं धनवापसी: बुकिंग रद्द होने की स्थिति में धनवापसी केवल लागू कैंसलेशन पॉलिसी के अनुसार ही की जाएगी।
  • नियम एवं शर्तों की स्वीकृति: बुकिंग की पुष्टि एवं भुगतान करने के साथ ही अतिथि इन सभी नियमों एवं शर्तों को स्वीकार करता/करती है।

 

कैंसलेशन पॉलिसी

रद्दीकरण के नियम

Non - Refundable 

महत्वपूर्ण नोट्स

यात्री के नोट्स

महत्वपूर्ण नोट्स 

  • होटल का चेक-इन एवं चेक-आउट होटल की नीति के अनुसार होगा।

  • महाकालेश्वर वीआईपी दर्शन एवं भस्म आरती इस पैकेज में शामिल नहीं हैं।

  • उज्जैन स्थानीय दर्शन ई-रिक्शा द्वारा कराया जाएगा।

  • ओंकारेश्वर दर्शन एवं इंटरसिटी यात्रा प्राइवेट एसी कैब द्वारा होगी।

  • यात्रा के दौरान वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।

  • अतिरिक्त दर्शनीय स्थल, अतिरिक्त दूरी या प्रतीक्षा समय के लिए अतिरिक्त शुल्क देय होगा।

  • इस पैकेज में नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि भोजन शामिल नहीं है।

  • पैकेज में स्पष्ट रूप से उल्लेखित सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सभी सेवाएँ अतिरिक्त शुल्क पर उपलब्ध होंगी।