टूर का अवलोकन
यात्रा विवरण
यह पवित्र यात्रा भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन से प्रारंभ होकर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है।
पहले दिन उज्जैन के प्रमुख मंदिरों और पवित्र स्थलों के दर्शन कर भक्त ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करते हैं।
नर्मदा तट पर स्थित ओंकारेश्वर में भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक और माता नर्मदा की आरती आत्मिक शांति प्रदान करती है।
रात्रि विश्राम ओंकारेश्वर में होगा। अगले दिन घाट दर्शन और पर्वत परिक्रमा के बाद उज्जैन वापसी होगी।
विशेषताएँ
मुख्य आकर्षण
* महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन (उज्जैन)
* हरसिद्धि माता मंदिर, काल भैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर एवं सिद्धवट दर्शन
* ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं नर्मदा आरती
* ओंकार पर्वत परिक्रमा (2.5 किमी)
* मां नर्मदा घाट पर शांति एवं ध्यान
* स्थानीय मंदिरों का भ्रमण व बोट राइड (वैकल्पिक)
* भक्ति, अध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत संगम
यात्रा कार्यक्रम
Day 1: उज्जैन स्थानीय दर्शन ➜ ओंकारेश्वर
Time: उपलब्ध
Day 1: उज्जैन स्थानीय दर्शन
* उज्जैन रेलवे स्टेशन या होटल से पिकअप
* उज्जैन स्थानीय दर्शन – महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धि माता मंदिर, काल भैरव, मंगलनाथ व सिद्धवट
* रात्रि भोजन एवं होटल में ठहराव
Day 2: ओंकारेश्वर
Time: उपलब्ध
दूसरा दिन: ओंकारेश्वर
ओंकारेश्वर जाएँ
ममलेश्वर
शनि मंदिर
नर्मदा घाट
रेलवे स्टेशन पर छोड़ना
समावेश
* उज्जैन रेलवे स्टेशन से पिकअप एवं ड्रॉप
* AC कैब द्वारा पूरी यात्रा (उज्जैन–ओंकारेश्वर–उज्जैन)
* 1 रात का होटल ठहराव
* सुबह नाश्ता और रात का भोजन
* उज्जैन स्थानीय मंदिरों का साईटसीन
* ड्राइवर भत्ता, टोल टैक्स एवं पार्किंग शुल्क
* यात्रा समन्वयक (Travel Assistant)
* मिनरल वाटर बोतल एवं आवश्यक सहायता
निषेध
* दोपहर का भोजन
* बोट राइड शुल्क या विशेष पूजा व्यय
* व्यक्तिगत खर्च, प्रसाद या खरीदारी
* कोई भी सेवा जो "Inclusion" में उल्लेखित नहीं
Terms & Conditions
महत्वपूर्ण शब्द
नियम एवं शर्तें
- यात्रा प्रारंभ होने से पहले 100% भुगतान अनिवार्य: टूर प्रारंभ होने से पहले पैकेज का पूरा भुगतान करना आवश्यक है। पूर्ण भुगतान प्राप्त होने के बाद ही सभी सेवाओं की पुष्टि की जाएगी।
- होटल चेक-आउट नीति: होटल का चेक-आउट समय होटल की नीति के अनुसार होगा (आमतौर पर सुबह 10:00 बजे)। यदि अतिथि चेक-आउट के बाद भी कमरे का उपयोग करना चाहते हैं, तो प्रति कमरा ₹500 अतिरिक्त शुल्क देय होगा (होटल की उपलब्धता के अनुसार)। यदि कमरा 1 घंटे से अधिक समय के लिए चाहिए, तो पूरे दिन का होटल शुल्क लागू होगा।
- कैब समय सीमा: टूर पैकेज के अनुसार वाहन प्रतिदिन 12 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा। 12 घंटे से अधिक उपयोग करने पर अतिरिक्त शुल्क देय होगा, जिसका भुगतान अतिथि को स्वयं करना होगा।
- अतिरिक्त प्रतीक्षा शुल्क: यदि कैब को निर्धारित समय से अधिक इंतजार करना पड़ता है, तो अतिरिक्त वेटिंग चार्ज लागू हो सकता है।
- अतिरिक्त दूरी शुल्क: पैकेज में निर्धारित दूरी से अधिक यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर के अनुसार अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
- पिकअप एवं ड्रॉप: पिकअप और ड्रॉप की सुविधा केवल पैकेज में उल्लेखित स्थानों से ही उपलब्ध होगी। स्थान में किसी भी प्रकार के परिवर्तन पर अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकता है।
- होटल उपलब्धता: सभी होटल उपलब्धता के आधार पर दिए जाएंगे। यदि चयनित होटल उपलब्ध नहीं होता है, तो उसी श्रेणी का समान होटल उपलब्ध कराया जाएगा।
- अर्ली चेक-इन एवं लेट चेक-आउट: होटल में समय से पहले चेक-इन या निर्धारित समय के बाद चेक-आउट होटल की उपलब्धता पर निर्भर करेगा तथा इसके लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है।
- व्यक्तिगत खर्च: पैकेज में शामिल सेवाओं के अतिरिक्त भोजन (यदि शामिल न हो), लॉन्ड्री, रूम सर्विस, टेलीफोन, शॉपिंग, कैमरा शुल्क तथा अन्य व्यक्तिगत खर्च शामिल नहीं हैं।
- मंदिर दर्शन: वीआईपी दर्शन, भस्म आरती अथवा किसी भी मंदिर में प्रवेश संबंधित सेवाएँ मंदिर प्रशासन एवं सरकारी नियमों के अनुसार उपलब्ध होंगी। मंदिर प्रशासन द्वारा किए गए किसी भी परिवर्तन के लिए Mahakal.com उत्तरदायी नहीं होगा।
- विलंब एवं विशेष परिस्थितियाँ (Force Majeure): प्राकृतिक आपदा, भारी ट्रैफिक, सड़क बंद होना, मौसम, हड़ताल, सरकारी आदेश या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण होने वाली देरी या रद्द होने की स्थिति में कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी।
- अतिथि की जिम्मेदारी: यात्रा के दौरान अपने व्यक्तिगत सामान की सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी अतिथि की होगी। किसी भी प्रकार की चोरी, गुम होने या नुकसान के लिए कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी।
- होटल या वाहन को नुकसान: यदि अतिथि द्वारा होटल या वाहन को किसी प्रकार का नुकसान पहुँचाया जाता है, तो उसकी भरपाई संबंधित अतिथि द्वारा की जाएगी।
- यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन: मौसम, सड़क की स्थिति, मंदिर प्रशासन के निर्देश या अन्य परिचालन कारणों से कंपनी बिना पूर्व सूचना के यात्रा कार्यक्रम में आवश्यक परिवर्तन कर सकती है।
- अप्रयुक्त सेवाएँ: यदि अतिथि किसी कारणवश पैकेज में शामिल किसी सेवा का उपयोग नहीं करते हैं, तो उसके लिए कोई धनवापसी (Refund) नहीं दी जाएगी।
- सरकारी पहचान पत्र: प्रत्येक यात्री के पास यात्रा के दौरान आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र जैसे किसी भी वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।
- बुकिंग रद्दीकरण एवं धनवापसी: बुकिंग रद्द होने की स्थिति में धनवापसी केवल लागू कैंसलेशन पॉलिसी के अनुसार ही की जाएगी।
- नियम एवं शर्तों की स्वीकृति: बुकिंग की पुष्टि एवं भुगतान करने के साथ ही अतिथि इन सभी नियमों एवं शर्तों को स्वीकार करता/करती है।
कैंसलेशन पॉलिसी
रद्दीकरण के नियम
Not Refundable
महत्वपूर्ण नोट्स
यात्री के नोट्स
नोट्स
* सभी यात्राएँ धार्मिक एवं आध्यात्मिक उद्देश्य से आयोजित की जाती हैं।
* दर्शन समय मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित होते हैं।
* कृपया पहचान पत्र एवं आरामदायक वस्त्र साथ रखें।
* यात्रा बुक करें केवल Mahakal.com से और बचें किसी भी प्रकार के धोखे से।
* सीमित सीटें उपलब्ध हैं — Book Now!