टूर का अवलोकन

 विवरण

यह पवित्र यात्रा मध्यप्रदेश के दो प्रमुख ज्योतिर्लिंगों — भगवान महाकालेश्वर (उज्जैन) और भगवान ओंकारेश्वर — के दर्शन के लिए बनाई गई है।
तीन दिन और दो रात की इस यात्रा में आप इन दिव्य स्थलों की अध्यात्मिक शक्ति, नर्मदा नदी के घाटों की शांति और प्राचीन मंदिरों की भव्यता का अनुभव करेंगे।

यह पैकेज उन यात्रियों के लिए उपयुक्त है जो कम समय में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं।

विशेषताएँ

मुख्य आकर्षण 

  • उज्जैन के भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन

  • ओंकारेश्वर के भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर मंदिर का दर्शन

  • नर्मदा नदी के घाटों का अद्भुत दृश्य

  • उज्जैन के प्रमुख मंदिरों जैसे काल भैरव, हरसिद्धि माता और सिद्धवट का भ्रमण

  • आरामदायक होटल ठहराव और शुद्ध शाकाहारी भोजन

यात्रा कार्यक्रम

DAY 1

उज्जैन

Time: उपलब्ध

पहला दिन : उज्जैन आगमन + स्थानीय दर्शनीय स्थल 

  • उज्जैन रेलवे स्टेशन पिकअप।

  • होटल में चेक-इन एवं थोड़े विश्राम के बाद।

  • शाम को उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के दर्शन :महाकालेश्वर मंदिर

    • महाकाल कॉरिडोर

    • हरसिद्धि माता मंदिर

    • कालभैरव मंदिर

    • सांदीपनि आश्रम

    • मंगलनाथ मंदिर

  • रात को उज्जैन होटल में विश्राम।

DAY 2

ओंकारेश्वर

Time: उपलब्ध

दिन 2 : उज्जैन → ओंकारेश्वर

* सुबह नाश्ते के बाद प्रस्थान ओंकारेश्वर धाम के लिए 

 * ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर
  * नर्मदा  घाट दर्शन
  * मां अहिल्या घाट, संगम स्थल
* शाम तक उज्जैन वापसी।

DAY 3

उज्जैन

Time: उपलब्ध

तीसरा दिन – उज्जैन दर्शनीय स्थल एवं प्रस्थान

  • सुबह नाश्ता

  • शेष उज्जैन मंदिरों के दर्शन (चिंतामन गणेश, भरतहरी गुफा, सिद्धवट, ऋणमुक्तेश्वर आदि)

  • उज्जैन रेलवे स्टेशन  ड्रॉप

समावेश

इसमें क्या शामिल है?
  • 2 रात होटल में ठहराव (डीलक्स कैटेगरी)

  • नाश्ता एवं रात्रि भोजन (शुद्ध शाकाहारी)

  • उज्जैन रेलवे स्टेशन / एयरपोर्ट से पिकअप एवं ड्रॉप

  • उज्जैन और ओंकारेश्वर का संपूर्ण दर्शन प्राइवेट कैब द्वारा

  • टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क एवं ड्राइवर भत्ता शामिल

निषेध

शामिल नहीं
  • दोपहर का भोजन

  • भस्म आरती / प्रवेश टिकट / विशेष पूजा शुल्क

  • व्यक्तिगत खर्च (लॉन्ड्री, टिप, कॉल आदि)

  • यात्रा बीमा या मेडिकल खर्च

  • जो सेवाएँ “शामिल सुविधाओं” में नहीं लिखी गई हैं

Terms & Conditions

महत्वपूर्ण शब्द

नियम एवं शर्तें   

  • यात्रा प्रारंभ होने से पहले 100% भुगतान अनिवार्य: टूर प्रारंभ होने से पहले पैकेज का पूरा भुगतान करना आवश्यक है। पूर्ण भुगतान प्राप्त होने के बाद ही सभी सेवाओं की पुष्टि की जाएगी।
  • होटल चेक-आउट नीति: होटल का चेक-आउट समय होटल की नीति के अनुसार होगा (आमतौर पर सुबह 10:00 बजे)। यदि अतिथि चेक-आउट के बाद भी कमरे का उपयोग करना चाहते हैं, तो प्रति कमरा ₹500 अतिरिक्त शुल्क देय होगा (होटल की उपलब्धता के अनुसार)। यदि कमरा 1 घंटे से अधिक समय के लिए चाहिए, तो पूरे दिन का होटल शुल्क लागू होगा।
  • कैब समय सीमा: टूर पैकेज के अनुसार वाहन प्रतिदिन 12 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा। 12 घंटे से अधिक उपयोग करने पर अतिरिक्त शुल्क देय होगा, जिसका भुगतान अतिथि को स्वयं करना होगा।
  • अतिरिक्त प्रतीक्षा शुल्क: यदि कैब को निर्धारित समय से अधिक इंतजार करना पड़ता है, तो अतिरिक्त वेटिंग चार्ज लागू हो सकता है।
  • अतिरिक्त दूरी शुल्क: पैकेज में निर्धारित दूरी से अधिक यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर के अनुसार अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
  • पिकअप एवं ड्रॉप: पिकअप और ड्रॉप की सुविधा केवल पैकेज में उल्लेखित स्थानों से ही उपलब्ध होगी। स्थान में किसी भी प्रकार के परिवर्तन पर अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकता है।
  • होटल उपलब्धता: सभी होटल उपलब्धता के आधार पर दिए जाएंगे। यदि चयनित होटल उपलब्ध नहीं होता है, तो उसी श्रेणी का समान होटल उपलब्ध कराया जाएगा।
  • अर्ली चेक-इन एवं लेट चेक-आउट: होटल में समय से पहले चेक-इन या निर्धारित समय के बाद चेक-आउट होटल की उपलब्धता पर निर्भर करेगा तथा इसके लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है।
  • व्यक्तिगत खर्च: पैकेज में शामिल सेवाओं के अतिरिक्त भोजन (यदि शामिल न हो), लॉन्ड्री, रूम सर्विस, टेलीफोन, शॉपिंग, कैमरा शुल्क तथा अन्य व्यक्तिगत खर्च शामिल नहीं हैं।
  • मंदिर दर्शन: वीआईपी दर्शन, भस्म आरती अथवा किसी भी मंदिर में प्रवेश संबंधित सेवाएँ मंदिर प्रशासन एवं सरकारी नियमों के अनुसार उपलब्ध होंगी। मंदिर प्रशासन द्वारा किए गए किसी भी परिवर्तन के लिए Mahakal.com उत्तरदायी नहीं होगा।
  • विलंब एवं विशेष परिस्थितियाँ (Force Majeure): प्राकृतिक आपदा, भारी ट्रैफिक, सड़क बंद होना, मौसम, हड़ताल, सरकारी आदेश या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण होने वाली देरी या रद्द होने की स्थिति में कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी।
  • अतिथि की जिम्मेदारी: यात्रा के दौरान अपने व्यक्तिगत सामान की सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी अतिथि की होगी। किसी भी प्रकार की चोरी, गुम होने या नुकसान के लिए कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी।
  • होटल या वाहन को नुकसान: यदि अतिथि द्वारा होटल या वाहन को किसी प्रकार का नुकसान पहुँचाया जाता है, तो उसकी भरपाई संबंधित अतिथि द्वारा की जाएगी।
  • यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन: मौसम, सड़क की स्थिति, मंदिर प्रशासन के निर्देश या अन्य परिचालन कारणों से कंपनी बिना पूर्व सूचना के यात्रा कार्यक्रम में आवश्यक परिवर्तन कर सकती है।
  • अप्रयुक्त सेवाएँ: यदि अतिथि किसी कारणवश पैकेज में शामिल किसी सेवा का उपयोग नहीं करते हैं, तो उसके लिए कोई धनवापसी (Refund) नहीं दी जाएगी।
  • सरकारी पहचान पत्र: प्रत्येक यात्री के पास यात्रा के दौरान आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र जैसे किसी भी वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।
  • बुकिंग रद्दीकरण एवं धनवापसी: बुकिंग रद्द होने की स्थिति में धनवापसी केवल लागू कैंसलेशन पॉलिसी के अनुसार ही की जाएगी।
  • नियम एवं शर्तों की स्वीकृति: बुकिंग की पुष्टि एवं भुगतान करने के साथ ही अतिथि इन सभी नियमों एवं शर्तों को स्वीकार करता/करती है।

 

कैंसलेशन पॉलिसी

रद्दीकरण के नियम

Not Applicable 

महत्वपूर्ण नोट्स

यात्री के नोट्स

नोट्स 

  • यात्रा की पुष्टि अग्रिम भुगतान के बाद ही होगी।

  • कृपया अपने पहचान पत्र की एक प्रति साथ रखें।

  • भस्म आरती के लिए पहले से परमिट बुकिंग आवश्यक है।

  • मौसम के अनुसार कपड़े एवं व्यक्तिगत दवाइयाँ साथ रखें।

  • पैकेज का मूल्य यात्रा की तिथि, वाहन और होटल श्रेणी के अनुसार बदल सकता है।