टूर का अवलोकन
यात्रा विवरण
इस पवित्र यात्रा में आप उज्जैन और ओंकारेश्वर के दर्शन करेंगे, जहाँ स्थित हैं भगवान शिव के दो पवित्र ज्योतिर्लिंग — महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग।
यह यात्रा भक्तों के लिए आध्यात्मिक शांति और सुविधा दोनों का बेहतरीन अनुभव प्रदान करती है।
विशेषताएँ
यात्रा की मुख्य विशेषताएं
-
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन
-
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन प्राइवेट ए.सी. कैब से
-
होटल महाकाल मंदिर के पास
-
उज्जैन दर्शन ई-रिक्शा से
-
नाश्ता और रात्रि भोजन शामिल
-
आरामदायक और सुगम यात्रा
यात्रा कार्यक्रम
दिन 1: आगमन – ओंकारेश्वर दर्शन
दिन 1: आगमन – ओंकारेश्वर दर्शन
-
उज्जैन रेलवे स्टेशन / बस स्टैंड से पिकअप
-
आगमन पर नाश्ता
-
ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान प्राइवेट ए.सी. कैब से
-
दर्शन:
-
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
-
ममलेश्वर मंदिर
-
नर्मदा घाट
-
-
शाम को उज्जैन वापसी
-
होटल में चेक-इन
-
रात्रि भोजन
-
रात्रि विश्राम
दिन 2: उज्जैन दर्शन – प्रस्थान
दिन 2: उज्जैन दर्शन – प्रस्थान
-
सुबह महाकालेश्वर मंदिर दर्शन
-
उज्जैन स्थानीय दर्शन ई-रिक्शा से, जिसमें शामिल:
-
हरसिद्धि माता मंदिर
-
बड़ा गणेश मंदिर
-
राम घाट
-
-
नाश्ता
-
होटल से चेक-आउट
-
रेलवे स्टेशन / बस स्टैंड ड्रॉप
समावेश
-
उज्जैन से पिकअप और ड्रॉप
-
1 रात होटल ठहराव (महाकाल मंदिर के पास)
-
नाश्ता और रात्रि भोजन
-
ओंकारेश्वर दर्शन प्राइवेट ए.सी. कैब से
-
उज्जैन दर्शन ई-रिक्शा से
-
ड्राइवर, ईंधन और पार्किंग
निषेध
-
दोपहर का भोजन
-
वीआईपी दर्शन / विशेष पूजा शुल्क
-
व्यक्तिगत खर्च
-
एंट्री टिकट (यदि कोई हो)
-
जो भी ऊपर शामिल नहीं है
Terms & Conditions
महत्वपूर्ण शब्द
नियम एवं शर्तें
-
यात्रा प्रारंभ होने से पहले 100% भुगतान अनिवार्य: टूर प्रारंभ होने से पहले पैकेज का पूरा भुगतान करना आवश्यक है। पूर्ण भुगतान प्राप्त होने के बाद ही सभी सेवाओं की पुष्टि की जाएगी।
-
होटल चेक-आउट नीति: होटल का चेक-आउट समय होटल की नीति के अनुसार होगा (आमतौर पर सुबह 10:00 बजे)। यदि अतिथि चेक-आउट के बाद भी कमरे का उपयोग करना चाहते हैं, तो प्रति कमरा ₹500 अतिरिक्त शुल्क देय होगा (होटल की उपलब्धता के अनुसार)। यदि कमरा 1 घंटे से अधिक समय के लिए चाहिए, तो पूरे दिन का होटल शुल्क लागू होगा।
-
कैब समय सीमा: टूर पैकेज के अनुसार वाहन प्रतिदिन 12 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा। 12 घंटे से अधिक उपयोग करने पर अतिरिक्त शुल्क देय होगा, जिसका भुगतान अतिथि को स्वयं करना होगा।
-
अतिरिक्त प्रतीक्षा शुल्क: यदि कैब को निर्धारित समय से अधिक इंतजार करना पड़ता है, तो अतिरिक्त वेटिंग चार्ज लागू हो सकता है।
-
अतिरिक्त दूरी शुल्क: पैकेज में निर्धारित दूरी से अधिक यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर के अनुसार अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
-
पिकअप एवं ड्रॉप: पिकअप और ड्रॉप की सुविधा केवल पैकेज में उल्लेखित स्थानों से ही उपलब्ध होगी। स्थान में किसी भी प्रकार के परिवर्तन पर अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकता है।
-
होटल उपलब्धता: सभी होटल उपलब्धता के आधार पर दिए जाएंगे। यदि चयनित होटल उपलब्ध नहीं होता है, तो उसी श्रेणी का समान होटल उपलब्ध कराया जाएगा।
-
अर्ली चेक-इन एवं लेट चेक-आउट: होटल में समय से पहले चेक-इन या निर्धारित समय के बाद चेक-आउट होटल की उपलब्धता पर निर्भर करेगा तथा इसके लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है।
-
व्यक्तिगत खर्च: पैकेज में शामिल सेवाओं के अतिरिक्त भोजन (यदि शामिल न हो), लॉन्ड्री, रूम सर्विस, टेलीफोन, शॉपिंग, कैमरा शुल्क तथा अन्य व्यक्तिगत खर्च शामिल नहीं हैं।
-
मंदिर दर्शन: वीआईपी दर्शन, भस्म आरती अथवा किसी भी मंदिर में प्रवेश संबंधित सेवाएँ मंदिर प्रशासन एवं सरकारी नियमों के अनुसार उपलब्ध होंगी। मंदिर प्रशासन द्वारा किए गए किसी भी परिवर्तन के लिए Mahakal.com उत्तरदायी नहीं होगा।
-
विलंब एवं विशेष परिस्थितियाँ (Force Majeure): प्राकृतिक आपदा, भारी ट्रैफिक, सड़क बंद होना, मौसम, हड़ताल, सरकारी आदेश या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण होने वाली देरी या रद्द होने की स्थिति में कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी।
-
अतिथि की जिम्मेदारी: यात्रा के दौरान अपने व्यक्तिगत सामान की सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी अतिथि की होगी। किसी भी प्रकार की चोरी, गुम होने या नुकसान के लिए कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी।
-
होटल या वाहन को नुकसान: यदि अतिथि द्वारा होटल या वाहन को किसी प्रकार का नुकसान पहुँचाया जाता है, तो उसकी भरपाई संबंधित अतिथि द्वारा की जाएगी।
-
यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन: मौसम, सड़क की स्थिति, मंदिर प्रशासन के निर्देश या अन्य परिचालन कारणों से कंपनी बिना पूर्व सूचना के यात्रा कार्यक्रम में आवश्यक परिवर्तन कर सकती है।
-
अप्रयुक्त सेवाएँ: यदि अतिथि किसी कारणवश पैकेज में शामिल किसी सेवा का उपयोग नहीं करते हैं, तो उसके लिए कोई धनवापसी (Refund) नहीं दी जाएगी।
-
सरकारी पहचान पत्र: प्रत्येक यात्री के पास यात्रा के दौरान आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र जैसे किसी भी वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।
-
बुकिंग रद्दीकरण एवं धनवापसी: बुकिंग रद्द होने की स्थिति में धनवापसी केवल लागू कैंसलेशन पॉलिसी के अनुसार ही की जाएगी।
-
नियम एवं शर्तों की स्वीकृति: बुकिंग की पुष्टि एवं भुगतान करने के साथ ही अतिथि इन सभी नियमों एवं शर्तों को स्वीकार करता/करती है।
कैंसलेशन पॉलिसी
रद्दीकरण के नियम
Not Refundable
महत्वपूर्ण नोट्स
यात्री के नोट्स
महत्वपूर्ण नोट्स
-
भस्म आरती इस पैकेज में शामिल नहीं है
-
होटल महाकाल मंदिर के पास दिया जाएगा
-
ओंकारेश्वर यात्रा प्राइवेट ए.सी. कैब से होगी
-
उज्जैन दर्शन
-
यात्रा के दौरान आरामदायक कपड़े और आईडी साथ रखें