शिव आनंदम 3.0 – टेक्नो-कल्चरल नाइट
शिव आनंदम 3.0 – टेक्नो-कल्चरल नाइट उत्तर भारत के सबसे भव्य महाशिवरात्रि उत्सव के रूप में प्रस्तुत है, जहाँ प्राचीन सनातन आध्यात्मिकता आधुनिक तकनीक, कला, संगीत और फिटनेस के साथ एक दिव्य संगम बनाती है। इस आयोजन में 9 फीट ऊँचे एलईडी शिवलिंग के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन, वैदिक बहु-स्तरीय ज्योत-चक्र, भव्य महाआरती, शास्त्रीय भक्ति नृत्य और व्यक्तिगत डिजिटल पूजन का अनुभव मिलेगा। आदियोगी शौर्य योग के अंतर्गत शिव-प्रेरित फिटनेस एवं युद्धक कलाओं का अनूठा संगम, विश्वभर में पूजे जाने वाले महादेव के स्वरूपों को दर्शाता दिव्य रैम्प शो, थर्ड आई टेक्नोलॉजी और ब्रह्मज्ञान पर आधारित पवित्र वीडियो यात्रा, तथा कश्मीर से कन्याकुमारी तक की भक्ति धुनों के साथ डमरू-ड्रम फ्यूज़न इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण हैं। कार्यक्रम का भव्य समापन उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पावन भस्म के साथ भस्म होली और ऊर्जावान महादेव मैश-अप के साथ होगा, जो श्रद्धालुओं को भक्ति, भव्यता और आत्म-जागरण का अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा।
