श्री मायापति हनुमान जी जन्मोत्सव
पवित्र नगरी उज्जैन में स्थित श्री मायापति हनुमान जी जन्मोत्सव में 28 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक श्री मायापति हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस कथा एवं सुंदरकांड पाठ व्याख्यान का आयोजन प्रसिद्ध कथावाचक भाई श्री गिरिश जी शर्मा के मुखारविंद से होगा, जो भक्तों को भक्ति, धर्म और रामभक्ति का दिव्य संदेश प्रदान करेंगे।
इस पावन उत्सव में दो दिवसीय तुलादान उत्सव, रुद्राभिषेक एवं सहस्त्रार्चन, सामूहिक श्री गंगा माता पूजन, अखंड रामायण पाठ, बाबा का चोला श्रृंगार, जन्म आरती, हवन आरती, भजन संध्या तथा विशाल भंडारा जैसे कई आध्यात्मिक कार्यक्रम शामिल हैं।
भक्तों के लिए यह एक दुर्लभ अवसर है जिसमें वे हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने, कथा श्रवण से आध्यात्मिक ज्ञान बढ़ाने और सामूहिक पूजा-अर्चना में भाग लेकर पुण्य अर्जित करने का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस भव्य धार्मिक आयोजन में सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने हेतु सादर आमंत्रित किया जाता है।
