श्री पुरुषोत्तम मास शिव महापुराण कथा
पुरुषोत्तम मास, जिसे अधिक मास भी कहा जाता है, सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र, दुर्लभ और पुण्यदायी माना गया है। यह पावन महीना भगवान विष्णु और शिव भक्ति, जप, तप, दान, कथा श्रवण तथा आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिव्य काल में किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है।
इसी पावन अवसर पर धर्मनगरी उज्जैन में भव्य एवं दिव्य “श्री पुरुषोत्तम मास शिव महापुराण कथा” का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कथा 11 मई 2026 से 22 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शिप्रेश्वर धाम, चिंतामन गणेश रोड, टोल नाका के पास, मोहनपुरा, उज्जैन, मध्यप्रदेश में आयोजित होगी।
इस दिव्य आयोजन का संचालन प्रेम यमुना सेवा ट्रस्ट,द्वारा किया जा रहा है तथा पावन शिव महापुराण कथा का रसपान परम पूज्य श्री महेश गुरुजी (उज्जैन) के श्रीमुख से होगा। इसके साथ ही देश-विदेश के श्रद्धालु इस कथा का सीधा प्रसारण केवल आस्था चैनल पर LIVE प्रसारण।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार पुरुषोत्तम मास में शिव महापुराण का श्रवण करने से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है, मानसिक शांति प्राप्त होती है, परिवार में सुख-समृद्धि आती है तथा भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह कथा भक्तों को भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देने वाला दिव्य अवसर प्रदान करेगी।
