श्रीमद् भागवत कथा
नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सात दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक उत्सव है, जो भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत महापुराण के अमृतमय ज्ञान पर आधारित है।
पूज्या देवी चित्रलेखा जी अपने मधुर वाणी और गहन आध्यात्मिक व्याख्या के माध्यम से भक्तों को भक्ति, ज्ञान और धर्म के मार्ग पर अग्रसर करेंगी। उनकी कथा केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि आत्मा को स्पर्श करने वाला आध्यात्मिक अनुभव है।
यह पावन आयोजन भक्तों को कृष्ण भक्ति में लीन होकर मन की शुद्धि, शांति और दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर प्रदान करता है।
