कार्यक्रम के विषय में
कांदिवली, मुंबई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एक सात दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक आयोजन है, जिसे परम वंदनीया पूज्या देवी चित्रलेखा जी के पावन सान्निध्य में संपन्न किया जाएगा। श्रीकृष्ण की लीलाओं, उपदेशों एवं भक्तों के चरित्रों का भावपूर्ण वर्णन, मधुर कीर्तन एवं सत्संग के माध्यम से श्रोताओं के हृदय में भक्ति, धर्म और प्रेम का संचार होगा। वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कथा महानगरी मुंबई के मध्य सनातन संस्कृति से आत्मिक जुड़ाव का एक अद्वितीय अवसर प्रदान करती है।