स्वर्ण धनुष यात्रा (श्री राम स्वर्ण कोदंड विजय धनुष यात्रा)
स्वर्ण धनुष यात्रा (श्री राम स्वर्ण कोदंड विजय धनुष यात्रा) भगवान श्रीराम को समर्पित एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा है। यह यात्रा सनातन मूल्यों, राम भक्ति और वीर शहीदों के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें भगवान श्रीराम के स्वर्ण कोदंड (धनुष) का प्रतीकात्मक वहन किया जाता है। यह यात्रा राउरकेला, ओडिशा से प्रारंभ होकर देश के विभिन्न शहरों व तीर्थ स्थलों से होती हुई श्रीराम मंदिर, अयोध्या में सम्पन्न होने का प्रस्ताव है। यात्रा के दौरान भक्ति कार्यक्रम, जनभागीदारी और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, जिनका उद्देश्य राम भक्ति, एकता और सनातन धर्म का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।
