युवा संवाद : सरस्वती-सिंधु सभ्यता का मूल
भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को समझने के उद्देश्य से युवा आयाम, मालवा प्रांत द्वारा एक विशेष “युवा संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रेरणादायक आयोजन का विषय है — “सरस्वती-सिंधु सभ्यता का मूल”। इस संवाद में प्रसिद्ध इतिहासकार, पुरातत्व विशेषज्ञ एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. डॉ. शुभम केवलिया जी युवाओं के बीच भारतीय इतिहास, सरस्वती सभ्यता और नवीन पुरातात्विक खोजों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।
डॉ. शुभम केवलिया भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व के क्षेत्र में एक सशक्त आवाज माने जाते हैं। वे सोशल मीडिया, पॉडकास्ट एवं व्याख्यानों के माध्यम से भारतीय सभ्यता के गौरवशाली इतिहास को युवाओं तक पहुंचा रहे हैं। विगत वर्षों में चर्चित “सिनौली उत्खनन” जैसे महत्वपूर्ण शोध कार्यों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह आयोजन विशेष रूप से उन युवाओं के लिए उपयोगी होगा जो भारतीय संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व और सभ्यता के वास्तविक स्वरूप को समझना चाहते हैं।
