कुंभ

Personal life

अपने रिश्तों में अधिकतम सद्भावना बनाए रखने की कोशिश करें। आज आप अपने परिवार के साथ अपना समय व्यतीत करेंगें । अपने जीवन साथी को रात्रिभोज के लिए 'कैंडल लाइट डिनर' पर बाहर ले जा कर उन्हें ख़ास होने का एहसास कराएं ।

व्यापार

व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आप कोई भी निर्णय ले सकते हैं और स्वतंत्र रूप से किसी भी नई परियोजना की शुरूवात कर सकते हैं। अनपेक्षित स्रोतों से आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है । प्रशंसा और मान्यता भी नए अवसर प्रदान करेंगें ।

Health

आप स्वस्थ महसूस करेंगें और आपेक्षिक रूप से तनाव मुक्त रहेंगें । भविष्य में अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए किसी नयी व्यायाम प्रणाली की शुरुवात करना एक समझदारी का निर्णय होगा ।

Travel

आपके घर-शहर से दूर किसी स्थान पर आपका स्थानांतरण होने की प्रबल संभावनाएं हैं ।

Luck

जिस अच्छी खबर का आप एक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, उसके मिलने की आज संभावना है ।

Emotions

अनुपयुक्त और अनुचित प्रवृतियो तथा परियोजनाओं से आप मुक्त होना चाहेंगें । आप अपने अतीत के साथ समझौता करते हुए अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करेंगें ।

Zodiac letter: Ga, Sa, Sha, Sh | ग, श, ष

कुम्भ राशिफल

राशि शुभ दिनाँक

6,7,9,10,14,15,19,26,28

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,4,11,12,16,21,23,29,30

इस माह आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। टेक्सटाइल और होटल कारोबारियों के लिये माह शुभ फलदायक है। समय का सदुपयोग करने के कारण आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मनचाही जॉब मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से महीना बहुत ही अच्छा है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आ रही सुस्ती दूर होगी। नये व्यापारिक सम्बन्ध और कारोबारी अनुबन्ध जन्म ले सकते हैं। नवयुवकों को नयी नौकरी मिल सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ने की पूरी सम्भावना है। छोटे बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है।

गैरकानूनी कार्यों में रुचि न लें। अचानक से जोड़ों में दर्द और तकलीफ हो सकती है। कुछ लोगों को धन उधार देना पड़ सकता है। गैस और कब्जियत की परेशानी हो सकती है। इसीलिये भारी भोजन करने से आपको बचना चाहिये। व्यायाम और धार्मिक कार्यों के लिये समय अवश्य निकालें। बड़े-बुजुर्गों की अवहेलना न करें। घर-परिवार को अधिक समय न दे पाने के कारण मन उदास हो सकता है। माह का प्रथम और तृतीय सप्ताह कुछ कमजोर हो सकता है।

राशि अक्षर: Ga, Sa, Sha, Sh | ग, श, ष

कुम्भ राशिफल | एक्वेरियस होरोस्कोप

स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिये। शुरुआती तीन महीने स्वास्थ्य के दॄष्टिकोण से सामान्य रहेंगे। लेकिन इसके बाद स्वास्थ्य को लेकर समस्या परेशान करती रहेंगी। यदि किसी दीर्घकालिक रोग से पीड़ित हैं तो जुलाई के महीने में समस्या बढ़ सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा के दौरान कुछ सावधानी रखनी आवश्यक है। जून के बाद दूसरे भाव में शनि और राशिस्थ राहु माइग्रेन के रोगियों को परेशान करता रहेगा। माँसाहार लेने वाले जातकों को पाचन की परेशानियों से जूझना पड़ेगा। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर उसे हल्के में लेने की गलतियाँ न करें। सितम्बर से दिसम्बर के बीच मन में नकारात्मक विचारों के कारण डिप्रेशन जैसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वर्ष की शुरुआत में अनावश्यक धन खर्च करेंगे। आप धन की बचत करने के विचार में रहेंगे। मई में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद आपके खर्चों में कमी आयेगी। यदि आप बचत को लेकर कुछ परेशान थे तो इस वर्ष आप कई तरह की निवेश पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक यात्राओं से भी आपको बड़ा लाभ होगा। वर्ष के मध्य में आप अपने परिवार की जरूरतों\9 पर काफी ध्यान देंगे। जून महीनें में एकाउंट्स और शेयर मार्केट के माध्यम से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह वर्ष आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपके परिवार में कुछ आयोजन हो सकते हैं। वर्ष के शुरुआती महीने अच्छे रहेंगे। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अप्रैल महीने के बाद घर के किसी बुजुर्ग परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। वर्ष के मध्य में वक्री शनि के कारण परिवार में कुछ कलह की स्थितियाँ उत्पन्न होने की आशंका है। अगस्त महीने में माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वर्ष के अन्तिम महीने में सम्पत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं।

प्रणय जीवन: इस वर्ष वैवाहिक जीवन में काफी ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। राहु अक्टूबर माह तक राशि में रहेगा जिसके कारण दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति निर्मित होती रहेगी। मई में गुरु के राशि में जाने के कारण विवाह योग्य जातकों का विवाह हो सकता है। मई माह में राहु और गुरु का त्रिकोण सम्बन्ध अचानक प्रेम सम्बन्धों की रूपरेखा बना सकता है। जीवनसाथी को आप ख़ुश रखने का प्रयास करें। जुलाई के महीने में प्रेमी जोड़ों के बीच दूरियाँ उत्पन्न हो सकती है। महिला जातकों को भावनात्मक कष्ट झेलना पड़ सकता है। वर्ष का अन्तिम भाग आपके लिये अच्छा रहेगा।

शिक्षा और करियर: वर्ष 2025 आपके करियर के लिये एक बेहतरीन वर्ष रहने वाला है। लम्बे समय से अटके हुये प्रोजेक्ट्स इस वर्ष मई के बाद शुरु हो जायेंगे। सरकारी नौकरी के लिये प्रयासरत अभ्यर्थियों की जॉब लग सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिये यह साल बेहद शुभ रहेगा। मई महीने में गुरु के मिथुन राशि में गोचर के बाद उत्तम सफलता मिल सकती है। अपेक्षा से उत्तम परिणाम मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा और शोध से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। वर्ष के अन्तिम दो महीने विदेश यात्रा और करियर के लिये काफी शानदार रहेंगे।

समाधान: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शनिवार को काली गाय को रोटी खिलाये।

Top
Hindi
× Bhasma aarti booking guide Bhasma aarti booking guide