“रक्षाबन्धनस्य संस्कृतदिनस्य च हार्दिकाः शुभकामनाः।” 🌸🙏 X

मिथुन

Personal life

आप आज का दिन अपने पुराने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगें और घर का वातावरण शांतिमय रहेगा । अपने प्रियतम के समक्ष प्यार का इज़हार करने के लिए समय उपयुक्त है ।

व्यापार

योजना बनाने और निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यालय का वातावरण सौम्य रहेगा। आप को व्यापार के नए क्षेत्रों में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा । आप भौतिक और सुख सुविधा की वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगें ।

Health

स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई चिंता की बात नहीं है। आज आप ऊर्जा और नये आशावाद से भरा महसूस करेंगे। प्राकृति के अनुकूल जीवन शैली में बदलाव लाने के प्रयास लाभदायक परिणाम देंगें । काम और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है ।

Travel

सहकर्मियों या दोस्तों के साथ यात्रा करने के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं । यह यात्रा आप को अधिक ऊर्जावान और फुर्तीला बना देगी ।

Luck

आप जिन चीज़ों के होने का एक लंबे समय से इंतजार कर रहे है, आज उनके परिपूर्ण होने की संभावना है ।

Emotions

आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगें; आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा ।

Zodiac letter: Ka, Chha, Gha | क, छ, घ

मिथुन राशिफल

राशि शुभ दिनाँक

3,4,6,12,13,15,19,20,24,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,7,8,16,17,21,22,26

इस माह आपके सामाजिक सम्पर्क मजबूत होंगे। आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिये समय उत्तम रहेगा। लक्ष्यों को सुनियोजित ढँग से अर्जित कर पायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये कार्यक्षेत्र में सहूलियत बढ़ेंगी। यदि आप किसी को पसन्द करते हैं तो उससे अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। विनिर्माण कार्यों में विशेष प्रगति होगी। मंगल की कृपा के कारण आप नया घर बनावाने या खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी सभी योजनायें समय पर पूर्ण हो जायेंगी। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है।

महीने के प्रथम सप्ताह में कुछ आर्थिक परेशानी हो सकती है। छोटी-छोटी यात्राओं में काफी धन खर्च करेंगे। यदि आप कारोबार करते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। सारे ऑर्डर आपको पक्के बिल में करना चाहिये। कोई दूरगामी लक्ष्य आपके मन से उतर सकता है। यदि नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके विषय में अध्ययन सावधानी से कर लें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। माह के चौथे सप्ताह के दौरान पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं।

राशि अक्षर: Ka, Chha, Gha | क, छ, घ

मिथुन राशिफल | जेमिनाइ होरोस्कोप
 

स्वास्थ्य: वर्ष के शुरुआती महीने में सेहत कुछ कमजोर रहेगी। खानपान में लापरवाही के कारण कुछ समस्या होगी। शनि देव की दॄष्टि आपकी राशि से द्वादश भाव पर रहेगी जिसके कारण अक्सर आपको शरीर में दर्द की शिक़ायत हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कुछ तनाव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है वे इस वर्ष अपना ध्यान रखें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा। अक्टूबर के बाद सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो जायेगा।

आर्थिक स्थिति: वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को भारी धन लाभ हो सकता है। विदेशी भूमि में जाकर व्यवसाय करने वाले लोगों के लिये वर्ष बेहद शुभ है। आपको उच्च धन लाभ होगा। अप्रैल में शनि की स्थिति आपकी आय के लिये बेहतरीन रहेगी। यद्यपि इसके कारण आपके बहुत से काम रुक-रुक कर होंगे लेकिन इसके बाद भी आप अपनी योग्यता से परिस्थितियों को नियन्त्रण में कर लेंगे। अप्रैल से जुलाई के बीच धन उधार देना पड़ेगा। जुलाई के बाद उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। मई के बाद राहु के नवम भाव में गोचर के कारण आपको बड़े निवेश में सावधानी रखनी चाहिये।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: वर्ष की शुरुआत में पारिवारिक जीवन सुखदायी रहेगा। सन्तान से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण होगा। आपके घर में शुभ कार्यो का आयोजन हो सकता है। लेकिन अप्रैल के बाद वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। अहंकार के कारण कई रिश्ते प्रभावित होंगे। अप्रैल के बाद शनि मीन राशि में होंगे व उस समय शनि की दॄष्टि सप्तम और चतुर्थ भाव में होगी। जिसके कारण आपके माता-पिता को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। बच्चों की अच्छी-बुरी आदतों पर नजर बनाये रखें। सामाजिक कार्यों में दिखावा करने से बचें।

प्रणय जीवन: वर्ष की शुरुआत में परिवार के बुजुर्ग प्रेम सम्बन्धों का विरोध कर सकते हैं। ऐसे में प्रेमी जन के साथ रिश्तों में कड़वापन होने की सम्भावना बन रही है। यदि विवाह करना चाह रहे हैं तो वर्ष का उत्तरार्ध उत्तम रहेगा। वर्ष मध्य में लम्बे समय से लम्बित तलाक के मामलों के हल होने की सम्भावना बन रही है। जुलाई से अक्टूबर के बीच अवैध सम्बन्धों से बचना चाहिये। महिलाओं को वैवाहिक जीवन में काफी परेशानियाँ हो सकती है। निजी रिश्तों में अहंकार का त्याग करें। वर्ष के उत्तरार्ध में रोमान्टिक यात्राओं में जा सकते हैं।

शिक्षा और करियर: यदि जॉब में बदलाव करना चाह्ते हैं तो अप्रैल के पहले का समय आपके लिये शुभ रहेगा। बच्चे शिक्षा के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन पढ़ाई में बार-बार व्यवधान आते रहेंगे। चिकित्सा प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिये समय बेहद शुभफलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष अधिकारियों से काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रमोशन को लेकर भी लगातार पंगे होते रहेंगे। जून से अगस्त तक का समय नकारात्मक रहेगा। सितम्बर के बाद व्यापार में नये पार्टनर्स के जुड़ने के योग बन रहे हैं।

Top
Hindi