तुला

Personal life

आप अपनी मीठी और चिकनी चुपड़ी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीतने में सफल होंगें । वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा । आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा ।

व्यापार

अपनी आर्थिक स्तिथि में सुधार लाने की लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. कुछ अप्रत्याशित धन लाभ होने की भी संभावना है। आपको अपने कार्यस्थल पर ढेर सारी प्रशंसा प्राप्त होगी. आजीविका अथवा व्यापार सम्बन्धी एक रोमांचक प्रस्ताव आप के सामने पेश की जाने की सम्भावना है. .

Health

आप एक नई ऊर्जा के स्फोट का अनुभव करेंगें. पिछले कुछ समय से आप जिस स्वास्थ्य कार्यक्रम को टालते आ रहे हैं - उसका शुभारंभ करने का यह अच्छा समय हैं.

Travel

अपने बॉस अथवा सहकर्मियों के साथ यात्रा करने के अवसर मिलेंगें. ये दौरे आपके लिए काफी लाभदायक साबित होंगें ।

Luck

आज भाग्य आपका साथ देगा - विशेषकर संपत्ति और सौभाग्य के मामलों में.

Emotions

आज आपके हैरान और परेशान होने की संभावनाएं हैं . सभी प्रकार के तर्क वितर्क और लड़ाई झगडे से दूर रहें .

Zodiac letter: Ra, Ta | र, त

तुला राशिफल

राशि शुभ दिनाँक

1,2,9,10,12,18,19,24,25,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,4,7,13,14,16,21,22,26,30

इस माह शेयर बाजार से लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक दायित्वों का अच्छी तरह से पालन करेंगे। जीवन में नयी उम्मीदों की किरण जागृत होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। धीरे-धीरे सभी कार्य बनते चले जायेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अपनी मेहनत और क्षमताओं का बेहतरीन प्रयोग कर पायेंगे। यदि आप किसी इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। सत्कर्म और विचारों का प्रभाव आपमें प्रत्यक्ष दिखाई देगा। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहेगा।

महीने के आरम्भ में आपको गम्भीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के मन में आपके प्रति विद्रोह भाव पनप सकता है। कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। विवादास्पद मुद्दों से दूरी बनाये रखें। कानूनी मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न लें। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

राशि अक्षर: Ra, Ta | र, त

तुला राशिफल | लिब्रा होरोस्कोप
 

स्वास्थ्य: वर्ष के शुरुआती महीने आपके स्वास्थ्य के लिये बेहतरीन रहेंगे। व्यस्तता के कारण आपको थकान महसूस होगी। यात्राओं के दौरान आप कई बार कठिनाई महसूस कर सकते हैं। जिन लोगों को कोरोना जैसी बीमारियों की समस्या पहले हो चुकी है उन्हें प्राणायाम और अपनी जीवनशैली में सुधार कर लेना चाहिये। मई से सितम्बर महीने के बीच लीवर के रोगियों को कुछ समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को जुलाई के बाद ज्यादा विशेष देखभाल करनी चाहिये। एनीमिया और थायराइड से पीड़ित महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहने वाली है। वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। अटके हुये धन के वापस मिलने के योग बन रहे हैं। सम्पत्ति के मामलों में आपको बड़ा लाभ होगा। लेकिन कुछ मामले उलझने की सम्भावना भी बन रही है। अवैध माध्यमों से धन कमाने से बचें। वर्ष के मध्य में शेयर मार्केट में निवेश में नुकसान हो सकता है। आप वर्ष के दूसरे भाग में विलासिता के संसाधनों में धन खर्च करेंगे। लेकिन आपको बचत पर काफी ध्यान देना चाहिये। जुलाई से नवम्बर के बीच पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामलों की समस्या दूर होगी। आपकी आय के लिये वर्ष की अन्तिम तिमाही बेहतरीन रहेगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपको कई व्यर्थ के विवादों में उलझना पड़ सकता है। वर्ष का शुरुआती भाग आपके लिये बेहद शुभ रहेगा। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। घर में कई शुभ आयोजन होने की सम्भावना है। इसके लिये फरवरी-मार्च बेहद शुभ रहेगा। 4 फरवरी को गुरु के मार्गी होने से परिवार को लेकर कई पुरानी समस्याओं का निवारण होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन आपको जून के बाद अपने पिता की सेहत का खास ध्यान रखना पड़ेगा। 18 मई के बाद राहु का आपके पञ्चम भाव में गोचर आपकी सामाजिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। बच्चों की संगत का विशेष ध्यान रखें।

प्रणय जीवन: वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमान्स बढ़ेगा। आप छोटी-छोटी बातों को सम्वाद के माध्यम से आसानी से सुलझा लेंगे। लिव इन रिलेशन में रहने वाले कपल्स विवाह को लेकर योजना बना सकते हैं। आप अपने रिश्तों को काफी अच्छी तरह से निभायेंगे। फरवरी मास में अपने प्रेमी को गिफ्ट दे सकते हैं। जुलाई के महीने में आपको क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये, इससे आप रिश्तों को बचा सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अक्टूबर के बाद प्रभावित हो सकता है। अपनी भावनाओं को जीवनसाथी पर न थोपें।

शिक्षा और करियर: वर्ष की प्रथम तीन महीनो में फाइनेंस और पब्लिक रिलेशन से जुड़े कार्यो में बड़ी सफलता मिल सकती है। जॉब में आपको कठिन कार्य सौंपे जा सकते हैं। उच्चाधिकारी आपकी योग्यता का परीक्षण करने का प्रयास करेंगे। कृषि सम्बन्धी कारोबार में अच्छी पैदावार से आर्थिक लाभ होगा। राहु के पञ्चम भाव में गोचर के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा में बदलाव आने की सम्भावना बन रही है। यदि किसी नये कोर्स में एडमिशन ले रहे हैं तो पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें। अन्यथा उसे बीच में छोड़ने का विचार भी मन में आयेगा। अक्टूबर के बाद शिक्षा और करियर से जुड़ी बाधा दूर होगी।

समाधान: प्रत्येक बृहस्पतिवार गाय को जौ खिलाना लाभकारी होगा। निम्नलिखित मन्त्र का नित्य जाप करें।
 

Top
Hindi