धनु

Personal life

आप परिवार के सदस्यों की संगत में मनोरम क्षणों का आनंद उठायेंगें । प्रेम संबंध पनपेगें । अपने प्रिय के सामने प्रस्ताव रखने के लिए सही समय है। आप किसी पार्टी या किसी अन्य आनंद समारोह में सम्मिलत होंगें । आप में से कुछ लोग आराम और विलासिता की वस्तुओं पर पैसे खर्च करेंगें ।

व्यापार

आज कुछ उतार चढ़ाव की संभावनाएं हैं, लेकिन अपनी रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता का उपयोग करके आप अच्छे परिणाम प्राप्त करने के संयोग बढ़ा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियाँ और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। वित्तीय दृष्टि से आज का दिन औसत रहेगा।

Health

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अच्छी सेहत के कारण आप कुशलतापूर्वक और प्रसन्नता के साथ से काम कर पाएंगें । जिस नयी व्ययाम पद्धति का आप पालन करते आ रहे है, उसके उत्साहवर्धक परिणाम अब दिखने शुरू हो जायेंगे। इसी तरह से अच्छा कार्य जारी रखें।

Travel

आप को किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक कार्य में भाग लेने के लिए विदेश या लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है।

Luck

आज बुद्धिमानी से विकल्प चुनने के लिए एक अच्छा दिन है। आप अपने भविष्य के बारे में अधिक सोचना शुरू कर देंगे।

Emotions

आप अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुँचा सकते है। आप हाल ही में जिस विकट परिस्तिथी से गुज़र रहे थे, उसका दबाव कम होने की संभावनाएं हैं ।

Zodiac letter: Bha, Dha, Pha, Dha | भ, ध, फ, ढ

धनु राशिफल

राशि शुभ दिनाँक

1,2,4,9,10,14,15,22,23,29,31

राशि प्रतिकूल दिनाँक

6,7,11,12,16,17,19,25,26

आर्थिक लेन-देन के लिये माह अत्यन्त शुभ है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। धन के मामलों में भाग्यशाली रहने वाले हैं। खेलकूद और मनोरन्जन आदि गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिये माह शुभ रहने वाला है। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। पुराने सम्पर्कों और जान-पहचान का लाभ मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना प्रबल है। लेकिन निवेश और नकदी को लेकर परेशानी हो सकती है। लगातार मेहनत और प्रयासों का सफल परिणाम आपको प्राप्त होगा। महीने के मध्य में रुके हुये काम बन सकते हैं।

महीने के शुरुआती सप्ताह में स्वास्थ्य नरम-गरम रहने के योग बन रहे हैं। बारिश में भीगने से बचें। सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार हो सकता है। अपने लक्ष्यों के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। उच्चाधिकारी आपकी परीक्षा ले सकते हैं। कुसंगति के कारण आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। दूसरों पर अपनी बातों को न थोपें। कार्यक्षेत्र में आलोचना का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी गम्भीर विषय पर तीखी बहसबाजी हो सकती है।

राशि अक्षर: Bha, Dha, Pha, Dha | भ, ध, फ, ढ

धनु राशिफल | सैजिटेरीयस होरोस्कोप

स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। वर्ष की शुरुआत सेहत के दृष्टिकोण से शुभ नहीं रहेगी। दाँतों में दर्द होने की सम्भावना बन रही है। भोजन में वसा और प्रोटीन ज्यादा होने के कारण आपको समस्या होगी। यदि आपको कोई पुरानी चोट लगी हुयी है तो वो ठीक हो जायेगी। गुरु आपके छठे भाव में स्थित रहेंगे जिसके कारण आपका दवाइयों पर धन खर्च होगा। अचानक बीमार होने के योग बन रहे हैं। मई महीने के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जुलाई से सितम्बर के बीच किसी सर्जरी का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु के छठे भाव में होने से आपको कानूनी मामलों पर भी धन खर्च करना पड़ेगा। लोन से जुड़े कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। यदि आप कोई दूसरा व्यवसाय करना चाहते हैं तो आपको पर्याप्त निवेश की मदद मिल सकती है। आप दूसरों की मदद करने का भी भरसक प्रयास करेंगे। मार्च के बाद शनि की ढैया आपको बड़े निवेश में सावधानी रखने के संकेत दे रही है। कानूनी मामलों में वाद-विवाद में आपको बचना चाहिये। भावुकता में आकर किसी को बड़ी धन राशि उधार में न दें। वर्ष के अन्तिम दो महीने में आपको धन के मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: वर्ष के शुरुआती भाग में आप घर से कुछ दूर रह सकते हैं। परिवार के लोग आपसे काफी ज्यादा अपेक्षा रखेंगे। जिसके कारण आपके ऊपर थोड़ा दबाव रहेगा। लेकिन फिर भी आप परिवार पर काफी ध्यान देंगे। इससे आपकी सामाजिक छवि में सुधार होगा। जून से अगस्त महीने के बीच आपको गृहकलह का सामना करना पड़ सकता है। सम्पत्ति के मामलों को लेकर रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। अजनबी लोगों पर आँख-मूँदकर विश्वास न करें। सितम्बर मास के दौरान घर के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

प्रणय जीवन: इस वर्ष वैवाहिक जीवन सामान्य ही रहेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक लगी ही रहेगी। यात्राओं के दौरान अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिल सकते हैं। जिन लोगों का वैवाहिक जीवन खराब चल रहा है उन्हें जनवरी से अप्रैल के बीच थोड़ा सावधानी रखनी चाहिये। मई के बाद प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक सम्बन्धों में परिणित कर सकते हैं। अपनी वाणी में अहंकार भाव न आने दें। इससे आपके प्रेम सम्बन्ध भी प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन आप प्रेमी जन का साथ अवश्य देंगे। अन्तिम तिमाही में वैवाहिक जीवन की बाधाओं का निवारण होगा।

शिक्षा और करियर: इस वर्ष आपको काफी उतार-चढाव का सामना करना पड़ेगा। वर्ष की शुरुआत में आपको जॉब में बदलाव के अवसर मिलेंगे। किन्तु शिक्षार्थियों के लिये मई तक का समय कुछ खास नहीं है। लम्बे समय से अटके हुये प्रमोशन के मामले फरवरी-मार्च में हल हो सकते हैं। यदि आप कोई बड़ा व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो जुलाई से सितम्बर के बीच में कोई नया काम न करें। आपको इस वर्ष लालच से बचना चाहिये। पत्रकारिता और IT क्षेत्र की शिक्षा में शानदार लाभ और करियर के बेहतरीन विकल्प प्राप्त होंगे। राहु की उत्तम स्थिति से सोशल मीडिया के माध्यम से आपको व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेगा।

समाधान: प्रत्येक सोमवार को शिव जी के मन्दिर में जाकर उन्हें नारियल अर्पित करें और दूध से अभिषेक करें।
 

Top
Hindi
× Bhasma aarti booking guide Bhasma aarti booking guide