कन्या

Personal life

इस बात की प्रबल संभावना है की आप के आसपास के लोग आपके रिश्ते में मतभेद पैदा करने की कोशिश करेंगे.कदाचित आप अपने साथी में ही नुक्स निकालने लगेंगें. सावधान रहें; इससे आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है.

व्यापार

कार्य क्षेत्र के हालत मुश्किल हो सकते हैं. लोगों द्वारा प्रतिष्ठा की हानि तथा ग़लतफहमी होने की संभावनाएं हैं. काम में आये अकस्मात परिवर्तन भी आप की परेशानियां बढ़ा सकते हैं. नए निवेश के बारे में फैसला करने के लिए आज अच्छा समय नहीं है।

Health

आपको आज सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है । अचानक स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं; इसलिए अधिक सावधानी और देखभाल की जरुरत है.

Travel

भ्रमण के दौरान क्लेश होने की अथवा आपके घायल होने की संभावनाएं है; अतएव फिलहाल के लिए अपनी सारी यात्रायें रद्द कर दें.

Luck

यह आप के लिए एक चुनौती भरा दिन रहेगा। आप को आत्मविश्लेषण की आवश्यकता होगी और यहां तक कि कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने का फैसला भी लेना पड़े।

Emotions

आज आप दूसरों के प्रति तर्कहीन और तानाशाही प्रवृति रखेंगें. आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखे तथा कुछ ऐसा न करे जिससे परिस्थियाँ और अधिक बिगड़ जाएँ.

Zodiac letter: Pa, Tha, Na | प, ठ, ण

कन्या राशिफल

राशि शुभ दिनाँक

1,2,6,7,14,15,17,22,23,26,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,4,9,10,18,19,21,27,28

यह महीना करियर में चुनाव के विचित्र अवसर दे सकता है। महीने की शुरुआत हर दृष्टिकोण से लाभकारी रहने वाली है। प्रेम विवाह के लिये यह माह विशेष रूप से अनुकूल है। आप पिछला उधार भी इस महीने चुका देंगे। जिसके कारण से आपकी साख दोबारा काफी अच्छी होगी। आय बढ़ने से आपके रहन-सहन में भी वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी कर रहे थे वे जॉब के साथ कारोबार की भी योजना बना सकते हैं। इस महीने आप पर्यटन का भी आनन्द लेंगे। यात्रा को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। चौथे सप्ताह में आपको कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं।

महीने की शुरुआत में धन को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अपने काम और निजी जीवन में सन्तुलन बनाये रखना आपके लिये चुनौती सिद्ध होगा। स्टॉक मार्केट में निवेश करते समय सावधानी रखें। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। लगातार भागदौड़ के कारण स्वयं को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। जुलाई 16 को सूर्य का गोचर परिवर्तन कार्यक्षेत्र में अवरोध के संकेत कर रहा है। लोग आपको किसी प्रियजन के विरुद्ध भड़काने का प्रयास कर सकते हैं। महीने के तीसरे और अन्तिम सप्ताह में आपको धैर्यपूर्वक रहना चाहिये।

राशि अक्षर: Pa, Tha, Na | प, ठ, ण

कन्या राशिफल | वर्गो होरोस्कोप
 

स्वास्थ्य: प्रथम तीन महीने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छे रहेंगे। जिन लोगों को किसी गम्भीर बीमारी के कारण समस्या है, वे इन तीन महीनों के दौरान उचित उपचार लेकर उत्तम स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। मई माह के बाद पुरानी कब्ज जैसी समस्याओं से लागतार जूझना पड़ेगा। माँसाहारी भोजन से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। छोटे बच्चों को अगस्त-सितम्बर के बाद जुकाम और वायरल की समस्या हो सकती है। फिर भी दवाइयों पर आपको ज्यादा धन खर्च नहीं करना पड़ेगा। वर्ष के अन्तिम कुछ महीने में अधेड़ उम्र के व्यक्तियों को आँख से जुड़ी सर्जरी करवानी पड़ सकती है।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने विलास पर काफी धन खर्च करेंगे। अप्रैल माह में जॉब में पदोन्नति या बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। मई महीने के बाद आपको व्यापार में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। जुलाई से सितम्बर के बीच आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान धन उधार देने से बचें वरना आपका धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी के माध्यम से आपको धन लाभ अवश्य होगा। शनि की दशम दृष्टि आपकी राशि से चौथे भाव में पड़ेगी जो आपको सम्पत्ति से जुड़े मामलों में भाग्यशाली बनायेगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष की शुरुआत में राहु सप्तम भाव पर प्रभाव डालता रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सजग रहना चाहिये। आप परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। सुख और विलास के संसाधनों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। पारिवारिक दृष्टिकोण से आप भाग्यशाली रहेंगे। लेकिन कम उम्र के बच्चों की परवरिश पर ध्यान अवश्य बनाये रखना होगा। उनकी शिक्षा में भी अवरोध आने की आशंका रहेगी। जुलाई से नवम्बर के बीच शनि की वक्री स्थिति शत्रुओं में वृद्धि कर सकती है।

प्रणय जीवन: वैवाहिक जीवन में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी प्रेम सम्बन्ध में जुड़े हुये हैं तो आपको विवाह के अवसर मिलेंगे। अप्रैल मास में विवाह योग्य लड़कों का विवाह तय हो सकता है। बृहस्पति का अतिचारी प्रभाव पञ्चम भाव पर स्पष्ट प्रभाव डालता रहेगा। जिसके कारण नि:सन्तान दम्पतियों के घर किलकारी गूँजने के योग बन रहे हैं। महिलाओं को वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं के अनुरूप कई बार काम नहीं करेगा। सितम्बर से नवम्बर के बीच नये प्रेम सम्बन्ध विकसित होने के योग बन रहे हैं।

शिक्षा और करियर: जनवरी से मार्च के बीच का समय पढ़ाई के लिये लाभकारक होगा। इस वर्ष आपको स्वयं को सिद्ध करने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। करियर में आपको काफी अच्छे अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में आपको काफी दबाव का सामना भी करना पडे़गा। शिक्षा को लेकर वर्ष ज्यादा शुभ नहीं रहेगा। छात्र पढ़ाई में ज्यादा ध्यान नहीं दे पायेंगे। कई बार अध्ययन में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में लगेगा। तकनीकी विषयों से जुड़े लोगों को परीक्षा में संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। वर्ष का उत्तरार्ध करियर के लिये उत्तम रहेगा।

समाधान: नित्य काले कुत्ते को रोटी खिलायें। प्रत्येक बृहस्पतिवार विष्णु जी के मन्दिर में चने की दाल अर्पित करें।
 

Top
Hindi
× Bhasma aarti booking guide Bhasma aarti booking guide