विवरण
रात के अंधेरे में सड़कों पर घूमते आवारा पशु गाएँ अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। कम दृश्यता (low visibility) के कारण होने वाले ये हादसे न केवल इन बेजुबानों की जान लेते हैं, बल्कि वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित होते हैं।
हमारी इस पहल का उद्देश्य सड़कों पर मौजूद आवारा पशुओं के गले में रेडियम (रिफ्लेक्टिव) बेल्ट पहनाना है। रात में गाड़ियों की रोशनी पड़ते ही ये पट्टे दूर से चमक उठते हैं, जिससे ड्राइवरों को समय रहते पशु दिख जाते हैं और दुर्घटनाएँ टल जाती हैं। आपका एक छोटा सा योगदान किसी बेजुबान और किसी परिवार की जान बचा सकता है। इस सुरक्षा अभियान में हमारा सहयोग करें और दान दें।
आज ही महाकाल.कॉम के साथ दान करें पुण्य एवं भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करें ।