नानी बाई का मायरा
ब्रज भूमि श्री वृंदावन धाम स्थित श्री गोरीलाल कुंज में प्रख्यात आध्यात्मिक संत एवं वक्ता पद्मश्री पूज्य रमेशभाई ओझा (भाईश्री) के पावन सानिध्य में नानी बाई का मायरा कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कथा भक्त नरसी मेहता के जीवन और भगवान श्रीकृष्ण की अपने भक्तों के प्रति अगाध कृपा व प्रेम का अद्भुत प्रसंग प्रस्तुत करती है।