शिप्रा महा दीपोत्सव एवं देव दीपावली दीप दान महोत्सव 2026
उज्जैन के पवित्र रामघाट पर मोक्षदायिनी मां शिप्रा के तट पर देव दीपावली के अवसर पर अलौकिक 'दीप दान महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। हजारों जगमगाते मिट्टी के दीपकों की रोशनी, भव्य शिप्रा महाआरती और मधुर भजन संध्या के साथ यह संध्या भक्ति, प्रकाश और मालवी संस्कृति का अद्वितीय संगम बनेगी।