भव्य श्री कृष्ण कथा
प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य देवी चित्रलेखा जी द्वारा स्थापित वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री गंगा गौशाला, कतरास, धनबाद (झारखंड) में भव्य श्री कृष्ण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन कथा के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की अलौकिक लीलाओं, उनके जीवन चरित्र और सनातन दर्शन के संदेशों को सरल व मधुर वचनों में प्रस्तुत किया जाता है।