श्री शिव महापुराण कथा
यह भव्य और दिव्य धार्मिक आयोजन गुजरात के सांस्कृतिक शहर वडोदरा में आयोजित किया जा रहा है। प्रख्यात कथावाचक एवं शिव भक्त पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) अपनी मधुर और ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे। इस महाआयोजन का मुख्य उद्देश्य जन-जन को भगवान शिव की भक्ति से जोड़ना, सनातन संस्कृति का प्रचार करना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करना है।