भव्य श्रीमद् भागवत कथा
प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य देवी चित्रलेखा जी द्वारा स्थापित वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट के तत्वावधान में पांचाल घाट, फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। माँ गंगा के पावन तट पर आयोजित होने वाली यह कथा श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत धर्म के उच्च आदर्शों से अवगत कराती है।