श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
यह सात दिवसीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विश्व प्रसिद्ध संत पूज्य भाईश्री के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। इसमें श्रीमद्भागवत के पवित्र प्रसंगों, दार्शनिक व्याख्याओं और संगीतबद्ध संकीर्तन का रसपान कराया जाएगा। जीवन में शांति, भक्ति और मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने के लिए यह एक अत्यंत दुर्लभ और पावन अवसर है।